इमर्जिंग एशिया कप मेंस मैं इंडिया ने दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। इनने नेपाल को 9 विकेट से हराकर यह मुकाबला जीता और सेमीफाइनल में पहुंच गए। इंडिया ए का टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला नेपाल से रहा पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल केवल 167 रन ही बना पाया। हालांकि नेपाल के कप्तान रोहित पांडेल ने 65 रन अर्धशतक जमाया। निशांत सिंधु ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए राजवर्धन हंगरगेकर को तीन और हर्षित राणा को दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहला विकेट 139 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में खोया। लेकिन अभिषेक शर्मा ने भी 87 रन तक साथ दिया। हालांकि इस समय तक भारतीय टीम की जीत तय हो गई थी। साईं सुदर्शन 58 रन बनाए और ध्रुव जुरेल ने 21 रन बनाकर जीत दिलाई। साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *