ओड़ीसा राज्य के पुरी में स्थित जगन्नाथ पुरी मंदिर में अब कोई भी श्रद्धालु वेस्टर्न ड्रेस पहनकर एंट्री नहीं ले सकेगा। जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को 1 जनवरी 2024 से ड्रेस कोड फॉलो करना होगा। इसके लिए इसके बाद मंदिर में हाफ पैंट, फटे जींस ,स्कर्ट और स्लीवलेस कपड़े पहनना वर्जित होगा। अतः ऐसे कपड़े पहन कर आप मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते। जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन के प्रमुख रंजन कुमार दास ने कहा कि कुछ लोग ऐसे कपड़ों में आते हैं जैसे बीच या पार्क में घूमने गए हो मंदिर मनोरंजन की जगह नहीं है यहां शालीनता बहुत जरूरी है और शालीन कपड़े पहन कर ही आना होगा।

अब यहां कोई भी श्रद्धालु हाफ पैंट, शॉर्ट्स, फटी जींस, स्कर्ट ,स्लीवलेस कपड़े और वेस्टर्न कपड़े पहन कर प्रवेश नहीं कर सकेगा। मंदिर में 1 जनवरी 2024 से श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने ऐसा कहते हुए मंदिर के श्रद्धालुओं को इस बात की सूचना दी है। मंदिर की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है दुर्भाग्यवश कुछ लोग दूसरों लोगों की धार्मिक भावनाओं की परवाह किए बिना मंदिर में इस तरह के कपड़े पहन कर आ जाते हैं। कुछ लोगों को मंदिर में फटी जींस, बिना आस्तीन वाले वस्त्र और हाफ पैंट पहने देखा गया है।

मंदिर के सिंह द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और मंदिर के अंदर प्रतिहारी सेवकों को ड्रेस कोड लागू करने की जिम्मेदारी सौंप गई है मंदिर में कुछ लोगों को अशोभनीय पोशाक में देखे जाने के बाद नीति उप समिति की बैठक में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय लिया गया है।

ऐसा इसलिए किया गया है ताकि लोग अपने धर्म की शालीनता को समझें और मंदिर की गरिमा को बनाए रखें लोग हर तरह के वेस्टर्न कपड़े पहन कर मंदिरों में आते हैं जिससे लोगों की भावनाओं ने आहट होती हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है इसीलिए अब से मंदिर में शालीनता भरे कपड़े पहनना आवश्यक होगा तभी आपको प्रवेश मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *