मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद ही चर्चा में चल रहा है पटवारी रिजल्ट की आने के बाद रिजल्ट में गड़बड़ी और परीक्षा केंद्रों में हुई गड़बड़ी को लेकर अभी इस पटवारी भर्ती परीक्षा पर रोक लगी है। इसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि पटवारी भर्ती में संदेह जब तक खत्म नहीं हो जाता तब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की जाएगी और गड़बड़ी करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर की यात्रा के दौरान सिवनी में यह बात कही देर शाम सीएम ने ट्वीट कर बताया कि हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज आर के वर्मा पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच करेंगे जांच के बिंदु भी तय किए जाएंगे इससे पहले सिवनी में सीएम ने कहा कि जनता की जिंदगी बदलना और प्रदेश का विकास ही सरकार का मकसद है उन्होंने सिवनी नगर निगम बनाने की घोषणा की।
पटवारी भर्ती परीक्षा से संबंधित खबरें हैं कि जो विद्यार्थी चयनित हुए हैं वह भी अब हड़ताल पर बैठ गए हैं और जल्द ही नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। और साथ ही जो अभ्यर्थी अच्छे मार्क्स पाकर भी लिस्ट में अपना नाम नहीं पाए हैं। वह भी दूसरी तरफ हड़ताल कर रहे हैं और परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।
