सिलियन मुरफी स्टारर फिल्म “ओपनहाइमर” ने शुक्रवार को रिलीज होते ही धांसू कमाई करना शुरू कर दिया। फिल्म ने दूसरे दिन भी काफी अच्छी कमाई करते हुए मिशन इंपॉसिबल 7 का रिकॉर्ड तोड़ा। फिल्म के रिलीज होने से पहले यह फिल्म काफी विवादों में रही। लेकिन फिल्म के विवादों में रहने पर इसकी कमाई पर कोई असर नहीं हुआ। फिल्म फिल्म ने पहले दिन लगभग 15 करोड़ और दूसरे दिन तक 31 करोड़ तक का कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर जादू करने में कामयाब रही। बता दें कि इस महीने हॉलीवुड की दो धांसू फिल्में रिलीज हुई और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया है और यह महीना हॉलीवुड फिल्मों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है।

डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन कि इस फिल्म को भारतीय दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और यह अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है। सूत्रों का कहना है कि यह फिल्म मिशन इंपॉसिबल 7 से ज्यादा की कमाई कर सकती है इसके पहले वीक में मिशन इंपॉसिबल से पहले वीक में ₹63 करोड़ की कमाई की थी यह फिल्म उससे ज्यादा कमाई करने की संभावना में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *