इमर्जिंग एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला आज श्रीलंका में होने वाला है यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। बता दे कि टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं हारी और पाकिस्तान को एक मैच में मात मिली थी जो कि भारत ने ही दी थी।
बता दे के 2:00 बजे से होने वाले मैच में 1:30 बजे टोस किया जाएगा। पाकिस्तान मेजबान टीम श्रीलंका को 60 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची थी और वही भारत बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाया था। इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय टीम के कप्तान यश टॉप स्कोरर रहे हैं। और गेंदबाजों में निशांत सिंधु टॉप विकेट टेकर रहे हैं।
