मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क में अफ्रीका से लाए गए चीटों की हो रही लगातार मौत के कारण को जानने के लिए अब चीतों को बड़े-बाड़े में शिफ्ट कर दिया गया है। हाल ही में एक चीते की हुई मौत से पता चला है कि जो कॉलर आईडी चीतो को लगाई गई थी, उस में फैले इंफेक्शन के कारण चीते की मौत हुई है। इसीलिए अब सभी चीजों की कॉलर आईडी को हटा दिया गया है और अब उनके लिए नई कॉलर आईडी बनाई जाएंगी।
बता दें कि पहले लगाई गई कॉलर आईडी चीतो के लिए डिजाइन नहीं की गई थी यह कॉलर आईडी टाइगर की डिजाइन की गई थी क्योंकि उनकी स्किन हार्ड होती है और चीतों की स्किन लचीली होती है जिसके कारण कॉलर आईडी से घाव हो गए और उनमें कीड़े पड़ गए। जिससे कि इंफेक्शन से चीतो की मौत हो गई इसीलिए कॉलर आईडी को बदला गया है।
