Farmers Digital Solution: वैश्विक जीवन विज्ञान कंपनी बायर ने सोमवार को कहा कि उसने छोटे किसानों को डिजिटल समाधान के साथ सशक्त बनाने के लिए अमेरिका स्थित प्रमुख खाद्य कंपनी कारगिल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत छोटे किसानों को बाजार कीमतों, मौसम के पूर्वानुमान और कटाई से पहले की स्थितियों के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

जारी हुआ बयान
बायर ने बयान में कहा कि कारगिल के ‘डिजिटल साथी’- मोबाइल-प्रथम, बेहद स्थानीय जरूरतों के अनुसार तैयार किये गये- कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-संचालित सेवा मंच और बायर के बेहतर जीवन कृषि केंद्र जो 5,00,000 से अधिक छोटे किसानों का समर्थन करते हैं, जैसे नवीन मंचों की क्षमताओं को सामने लाते हुए यह रणनीतिक साझेदारी छोटे किसानों के लिए बाजार पहुंच में सुधार के लिए समर्पित है.

30 लाख किसानों से जुड़ने का प्रयास 
कंपनी ने कहा है कि बायर और कारगिल के बीच यह साझेदारी अगले पांच साल के भीतर पूरे भारत में 30 लाख किसानों से जुड़ने का प्रयास करेगी. शुरुआत में यह साझेदारी कर्नाटक और मध्य प्रदेश में लागू की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *