करण जौहर की फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” का नया गाना हाल ही में रिलीज हो गया है। गाने के बोल “ढिंढोरा बाजे रे” में आलिया और रणवीर परिवार के खिलाफ प्यार का साथ देते नजर आएंगे। फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी नजर आएंगे। यह गाना आलिया और रणबीर पर फिल्माया गया है इस गाने का सेट दुर्गा पूजा पर बनाया गया है।

फिल्म में आलिया एक बंगाली लड़की का किरदार निभा रही है और रणबीर एक पंजाबी लड़के का किरदार निभा रहे हैं। जिन दोनों की फैमिली एक दूसरे से बिल्कुल अलग है और दोनों का कल्चर भी अलग है। फिल्म में रॉकी और रानी की लव स्टोरी मैं फैमिली का ट्विस्ट बताया गया है। फिल्म में बताया गया है कि कैसे आलिया और रणबीर एक दूसरे की फैमिली को इंप्रेस करते हैं और फैमिली को एक दूसरे के करीब लाते हैं।

बता दें कि “ढिंढोरा बाजे रे” गाना एक डांस सॉन्ग है और इस पर आलिया और रणवीर बहुत अच्छा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जया बच्चन और शबाना आज़मी भी नजर आ रहे हैं जो कि आलिया और रणवीर को देखकर हैरान रहती हैं सॉन्ग में रेड कलर के कपड़े पहने आलिया और रणवीर और सेट में भी रेड कलर से डेकोरेशन किया गया है गाने को खासा पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *