आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म “ड्रीम गर्ल” 2019 में रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रही थी। वहीं अब मेकर्स इस फिल्म का सीक्वल “ड्रीम गर्ल 2” लेकर आ रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने “ड्रीम गर्ल 2” का पोस्टर रिलीज किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना पूजा के रूप में दूसरा रोल निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था। जिसमें बताया गया था कि रॉकी और रानी के रॉकी पूजा से बात करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसमें पूजा का चेहरा जो कि आयुष्मान खुराना है उनका चेहरा रिवील नहीं किया गया था। लेकिन हाल ही में रिलीज किए गए पोस्टर में आयुष्मान खुराना का डबल रोल जो की पूजा है उसका चेहरा भी रिवील कर दिया गया है।

फिल्म “ड्रीम गर्ल 2” , 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए लगाई जाएगी ,यानी 25 अगस्त को फिल्म रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म में आयुष्मान खुराना पूजा के साथ साथ मेल कैरेक्टर का रोल भी निभा रहे हैं। यानी आयुष्मान खुराना इसमें डबल रोल में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ अनन्या पांडे, अन्नू कपूर ,विजय राज, असरानी आदि कलाकार भी नजर आएंगे।

दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है अब देखना यह है कि फिल्म का टीजर तो दर्शकों के दिलों को खुश करने में कामयाब रहा अब फिल्म क्या कमाल दिखाएगी यह 25 अगस्त को देखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *