सुनील ग्रोवर जो कपिल शर्मा शो में मेन लीड रोल डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रूप में नजर आते दिखाई दिए हैं ,और जिन्होंने कई फिल्मों में शानदार काम भी किया है। वह आजकल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अजीबोगरीब फोटो शेयर करते नजर आ रहे हैं। कभी वह भुट्टे का स्टाल लगा रहे हैं ,तो कभी रोटी बना रहे हैं, कभी छाते बेचते नजर आ रहे हैं और यह फोटोस उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

अब यह किस कारण कर रहे हैं इसका तो अंदाजा लगाना मुश्किल है शायद वह लाइफ इंजॉय कर रहे हो या अपने आने वाले किसी प्रोजेक्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इन पिक्चर्स से सुनील ग्रोवर को दर्शकों से बड़ा प्यार मिल रहा है। कुछ लोग उनका मजाक भी बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह भुट्टे सेक रहे हैं बता दे कि मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के फैंस उनके इस रूप को देखकर बेहद खुश हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *