बच्चे से नेशनल टीवी पर अश्लील सवाल पूछने पर NCPCR (नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स) ने सुपर डांसर की जजेस ,चैनल्स और मेकर्स को लीगल नोटिस भेजते हुए कारण बताओ जारी किया है। दावा किया जा रहा है कि शो के जजो ने बच्चे से अश्लील सवाल पूछे। एक वीडियो में ऐसा देखा जा रहा है कि सीरियल के जजेस शिल्पा शेट्टी, अनुराग बासु और गीता कपूर एक छोटे बच्चे से असलील सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं।

आयोग ने चैनल से इस वीडियो को हटाने को कहा है और अगले 4 दिन में ऐक्शन टेकन रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है। यह वीडियो नेशनल टेलिविजन पर टेलीकास्ट होने वाले सोनी के एक शो सुपर डांसर चैप्टर 3 का है। यह वीडियो 4 साल पहले का है एनसीपीसीआर ने 4 साल बाद इस वीडियो पर एक्शन लिया है 2019 में यह वीडियो और यह एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था।

यह वीडियो कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें छोटे बच्चे से उसके पिता और उसके अंडर गारमेंट के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं वीडियो में साफ दिखा जा रहा है की बच्चे के पिता असहज हो रहे हैं। फिर भी इस बारे में बच्चे से सवाल पूछते जा रहे हैं। अब एनसीपीसीआर ने वीडियो को देखने के बाद एक्शन लिया है और चैनल से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *