अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म “ओएमजी 2″ का नया गाना रिलीज हो गया है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ,ऊंची ऊंची वादि” रिलीज किया था। अब इस फिल्म का दूसरा गाना “हर हर महादेव” रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय कुमार शिव तांडव करते नजर आ रहे हैं। माथे पर भस्म लगाए हुए, लंबी-लंबी जटाओं में, काले कपड़े पहने हुए अक्षय कुमार इस गाने में हर हर महादेव पर तांडव कर रहे हैं।

बता दें कि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है और इसी समय “गदर 2” भी रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर है लेकिन गदर के चलते देखना यह है कि ओएमजी 2 कितना कलेक्शन कर पाती है।

ओएमजी 2 कुछ विवादों के चलते अभी इस पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन सेंसर बोर्ड ने अभी इसे रिव्यू कमेटी के पास भेजा है। रिव्यू कमेटी ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट थमाया है। अब देखना यह है कि फिल्में 11 अगस्त को रिलीज हो पाती है या नहीं। अभी तक फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज नहीं किया गया है। फिल्म कुछ सामाजिक मुद्दों और हिंदू धर्म से कनेक्टेड बताई जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार भोलेनाथ का रोल निभा रहे हैं, और पंकज त्रिपाठी उनके भक्त का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम एक एडवोकेट का रोल निभा रहे हैं उनका रोल भी दमदार नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *