अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म “ओ माय गॉड 2” की शूटिंग महाकालेश्वर मंदिर में भी की गई है। इस पर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति जताते हुए फिल्म में से महाकालेश्वर मंदिर के सीन को हटाने के लिए कहा है। पुजारियों ने कहा है कि अगर सीन नहीं हटाए गए तो हम एफआईआर दर्ज कराएंगे।
बताया जा रहा है कि मंदिर के पुजारियों ने 10 दिन में यह दूसरी बार फिल्म पर आपत्ति लगाई है उन्होंने तत्काल फिल्म में से महाकालेश्वर के सींस को हटाने के लिए कहा है और कहा है कि अगर फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट(adults only certificate) दिया और फिल्म में अश्लीलता दिखाई तो महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी फिल्म के मेकर्स, एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सभी पर देशभर में आपत्ति लगाएंगे और एफ आई आर दर्ज करवाएंगे।
बता दें कि फिल्म का टीजर 11 जुलाई को रिलीज हुआ था और फिल्म 11 अगस्त को रिलीज की जाएगी। पुजारियों का कहना है कि अगर फिल्म में अश्लीलता हुई तो, पहले से ही वह सीन और डायलॉग्स काट दिए जाएं और साधु-संतों को फिल्म पहले दिखाकर ,रिलीज की जाए। पुजारियों ने कहा कि अगर फिल्म के रिलीज होने के बाद कुछ अश्लील सीन या डायलॉग्स दिखाए गए तो फिल्म का पूरे देश में विरोध किया जाएगा।

बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे। अक्षय कुमार “शिव जी” की भूमिका निभाएंगे और पंकज त्रिपाठी उनके भक्तों की भूमिका निभाएंगे ,यामी गौतम एक एडवोकेट का रोल निभाएंगी। सूत्रों से पता चला है कि यह फिल्म सेक्स एजुकेशन से रिलेट करती है। फिल्म की शूटिंग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी की गई है इसीलिए मंदिर के पुजारी इस पर आपत्ति लगा रहे हैं और फिल्म में से मंदिर के सीन को काटने के लिए कह रहे हैं।
