
22 साल पहले 2001 में आई फिल्म गदर का सीक्वल “गदर 2” का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। 22 साल बाद सनी देओल तारा सिंह बनकर फिर से लौट आए हैं। इस बार तारा सिंह दुश्मनों को हथौड़े से मारते नजर आएंगे। इस बार वह पाकिस्तान अपने बेटे को वापस लेने जाएंगे और पाकिस्तान आर्मी से उनकी भिड़ंत होगी।

3 मिनट के ट्रेलर में बहुत सारी चीजें क्लियर हो गई है तारा सिंह की आर्मी से लड़ाई ,तारा सिंह और सकीना की केमिस्ट्री, तारा सिंह और सकीना का अपने बेटे के लिए प्यार और 22 साल पहले दिखी वहीं एक्शन लोगों को फिर से इसमें दिखने वाला है। ट्रेलर को देखकर दावा किया जा सकता है कि यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है।
वहीं 1 घंटे में फिल्म के ऑफिशल ट्रेलर को एक मिलियनो से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं इससे पता चलता है कि लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए लगाई जाएगी।

बता दें कि 3 मिनट के ट्रेलर में 4 चेहरों को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिला है। सनी देओल जिन्होंने तारा सिंह का रोल निभाया है। वही उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा जिन्होंने चरणजीत सिंह का रोल निभाया है। पाकिस्तानी आर्मी के चीफ जनरल बने मनीष वाजवा। ट्रेलर में सनी देओल के एक्शन भी देखने को मिले हैं। पाकिस्तानी आर्मी के जनरल बने मनीष दमदार रोल में नजर आए हैं। ट्रेलर में गाने की भी कुछ झलकियां दिखाई है जिसमें अमीषा पटेल भी नजर आई है।

