मणिपुर हिंसा के चलते आज विपक्ष संसद में काले कपड़े पहन कर पहुंचा। मणिपुर हिंसा के चलते पीएम से जवाब मांगने के लिए आज भी संसद में हंगामा होने की उम्मीद थी और वही हुआ। लोकसभा का सेशन शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया फिर स्पीकर ओम बिरला ने 6 मिनट बाद ही दोपहर 2:00 बजे तक संसद को स्थगित कर दिया।
वहीं राज्यसभा में भी विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगे हैं और चुप्पी तोड़ने को कहा है। मणिपुर हिंसा में प्रधानमंत्री के कुछ ना बोलने पर विपक्ष ने उन्हें आड़े हाथों लिया है, और उनसे जवाब मांग रहे हैं चुप्पी तोड़ने को बोल रहे हैं। इसी के साथ विपक्ष ने नारेबाजी की। नारेबाजी के चलते राज्यसभा भी पहले 12:00 बजे तक और फिर 3:00 बजे तक स्थगित कर दी गई।
वही आप पार्टी के निलंबित सदस्य संजय सिंह को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सलाह दी कि वह अपनी हड़ताल रात भर ना किया करें संसद का सेशन खत्म होने के बाद वह भी हड़ताल बंद कर दिया करें।

मलिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी को लेकर कहा है कि वह मणिपुर हिंसा में संसद में जवाब देने की बजाय राजस्थान में भाषण दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोग अब जागरूक हो गए हैं और वह आप इस बात के लिए लड़ने को तत्पर है।
