साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की अगली आने वाली फिल्म “जेलर” का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म इसी महीने अगस्त में 10 अगस्त को रिलीज की जाएगी। रजनीकांत के फैंस को इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। बुधवार को ट्रेलर रिलीज होते ही इसके व्यू मिलियानो में कुछ ही घंटों में पहुंच गए और अब लोगों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। यह फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए लगाई जाएगी। बता दें कि यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें रजनीकांत का एक्शन देखने को मिलेगा।

फिल्म में रजनीकांत के साथ और भी बड़े-बड़े कलाकार नजर आएंगे जैसे जैकी श्रॉफ ,मोहनलाल, तमन्ना भाटिया आदि। इस फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ एक विलेन का रोल निभा रहे हैं। ट्रेलर में सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम रजनीकांत को ही मिला है। जिसमें एक दो जगह जैकी श्रॉफ को विलेन के रूप में दिखाया है। वही 72 साल के रजनीकांत ने टेलर के जरिए दिखा दिया है कि उन्होंने फिल्म में काफी तगड़ा एक्शन ड्रामा किया है।

