पॉपुलर कॉमेडी शो “भाभी जी घर पर हैं” कि शुभांगी अत्रे अब इस शोर से ब्रेक लेने वाली है। शुभांगी अत्रे जो मध्य प्रदेश से बिलॉन्ग करती है , वह इस शो में अंगूरी का रोल निभा रही हैं। और उन्हें इस शो से एक अलग ही पहचान मिली है पूरा देश उन्हें अंगूरी भाभी के नाम से जानता है, उनकी एक्टिंग और उनके डायलॉग्स लोगों पर जादू बिखेरने में सफल होते हैं और लोग उन्हें बहुत ही पसंद करते हैं।

अब यह खबर आ रही है कि वह शो भाभीजी घर पर है से ब्रेक लेने वाली हैं , ऐसा नहीं कि शुभांगी शो छोड़ रही हैं, बल्कि वह कुछ समय के लिए शो को अलविदा कह रही हैं।
वह अपनी बेटी की वजह से ऐसा कर रही है बताया जा रहा है कि वह 1 महीने के लिए शो की शूटिंग से ब्रेक लेकर यूएस अपनी बेटी के साथ जा रही हैं, क्योंकि वह वही सेटल होने वाली है। उसके बाद ही वह वहा से आकर शो को फिर से ज्वाइन करेंगी। सूत्रों से पता चला है कि शुभांगी अत्रे ने अपने हिस्से की शूटिंग और अगले आने वाली एपिसोड की शूटिंग पहले ही कंप्लीट कर ली है।
