भारत और वेस्टइंडीज टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। जिसमें भारत पहला मुकाबला 4 रनों से हार गया है। यह मैच वेस्टइंडीज में ही हो रहा है। वेस्टइंडीज टीम ने कल के मुकाबले में 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए, लेकिन भारतीय टीम यह स्कोर चेंज नहीं कर पाई और वह 4 रनों से हार गए।

बता दें कि इस बार टीम में आईपीएल के प्लेयर्स ज्यादा है कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं पहले मैच में हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। वही अर्शदीप ने दो विकेट चटकाए बता दें कि सीरीज में टोटल 5 मैच होने वाले हैं जिनमें से एक मैच भारत हार चुका है अब भारतीय टीम एक मैच से यह सीरीज में पीछे चल रही है।

भारतीय टीम 200वा टी20 मैच खेल रही है। अब अगला मैच 6 अगस्त को गुवाना में होगा। बता दें कि इससे पहले वेस्टिंडिस और भारत के बीच ओडीआई तीन मैचों की सीरीज हुई थी। जिसमें भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी। और अब इस t-20 मैच के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहला मुकाबला जीता। वह पहले टॉस जीते जिसकी वजह से उन्होंने पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 149 रनों का टारगेट रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *