टाटा मोटर्स अपनी सबसे धांसू टाटा पंच की तीन कारों को आज लांच करने जा रहा है। यह तीनों कार ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी वाली पहली माइक्रो SUV कार है। टाटा मोटर्स कंपनी ने कारों का एक टीजर जारी किया है। जिसमें कारों की फ्रंट प्रोफाइल नजर आ रही है। टाटा ने 2022 में टियागो और टिगोर को लांच कर सीएनजी में एंट्री की थी। इसके बाद अल्ट्रोज सीएनसी को ट्विन सिलेंडर के साथ लांच किया था। अब कंपनी ट्विन सिलेंडर के साथ ही टाटा पंच को लॉन्च करने जा रही है।

इसमें 60 लीटर के सिलेंडर तक की कैपेसिटी रहेगी। जिसमें 30 30 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर की कैपेसिटी होगी। इस कार के वेरिएंट में बूट स्पेस ज्यादा रहेगा।

इसमें गैस लीक डिटेक्ट करने का एक सेफ्टी फीचर् रहेगा। टाटा ने टियागो ओर टिगोर में सीएनजी लीक डिटेकटर सुविधा उपलब्ध कराई है। और वह टाटा पंच सीएनजी में भी यह फीचर दे रहे हैं इस फीचर से अगर सीएनजी लिक होता है तो वह ड्राइवर को इंडिकेशन देने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *