यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के चलते विस्फोट से फटा यूक्रेन का काकोबका बांध और डूबा पूरा शहर ,यह अभी तक के बड़े हादसों में से सबसे बड़ा पर्यावरण हादसा बताया जा रहा ।

Ukraine dam collapse: बीते 2 वर्षों से ज्यादा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है जिसमें दोनों ही देशों को हानि हो रही है ,लेकिन अब यूक्रेन में विस्फोट होने से एक बड़ा बांध टूट गया है जिससे पास स्थित शहर में पानी भर गया और पूरा शहर जलमग्न हो गया ।

जिससे यूक्रेन को बहुत ही ज्यादा जान और माल की हानि हुई है, पूरे शहर में भयानक प्रदूषण फैल गया है विशेषज्ञों की मानें तो यूक्रेन में विस्फोट से तबाह काकाखोवा का बांध लंबे समय तक पर्यावरण के लिए संकट बन सकता है, विशेषज्ञों का कहना है कि नदी की तलहटी में जमा केमिकल कचरा भयानक प्रदूषण पैदा कर सकता है जिसका अंजाम कई पीढ़ियों को भुगतना होगा ।

इसे चेर्नोबिल हादसे के बाद यूरोप का सबसे बड़ा पर्यावरणीय हादसा बताया जा रहा है।

UN का दावा है कि रूस बाढ़ पीड़ितों तक मदद नहीं पहुंचने दे रहा है यूएन का दावा है कि वहां के लोगों को पीने के लिए पानी तक मुहैया कराने में मुश्किल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *