बॉलीवुड एक्ट्रेस “सुष्मिता सेन” काफी समय से थिएटर में नजर नहीं आई है। वैसे वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहती हैं। वैसे उनके कई वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते हैं लेकिन वह थिएटर की कोई भी मूवी में काफी समय से दिखाई नहीं दिए हैं। अब हाल ही में उनकी नई वेब सीरीज “ताली” आ रही है, वह इन दिनों उसमें बिजी हैं। हाल ही में मेकर्स ने ताली का ट्रेलर रिलीज किया है। इस वेब शो में वह एक किन्नर का लोड रोल निभा रही है इस किरदार में वह पहली बार नजर आएंगी।
यह किरदार रोंगटे खड़े करने वाला नजर आ रहा है। वेब सीरीज के पोस्टर देखकर काफी चीजें क्लियर हो गई है और सीरीज की कहानी भी समझ आ रही है अब हाल ही में जो ट्रेलर आया है उसमें एक किन्नर की जिंदगी का संघर्ष दिखाया है।

इस वेब सीरीज के माध्यम से सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का रोल अदा कर रहे हैं, इसमें वह उनके जिंदगी के संघर्ष को दिखाने जा रही हैं। सुष्मिता सेन कई दिनों से अपनी वेब सीरीज ताली को लेकर सुर्खियों में नजर आ रही है वह इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इस वेब शो के माध्यम से वह एक ट्रांसलेट ट्रांसजेंडर के ताकतवर रोल को लेकर रही है जो कि एक समाज सेविका है और जिसे समाज में रहने के लिए ही संघर्ष करना पड़ा इसमें वह पावरफुल अंदाज में दिखाई दी है।
