बॉलीवुड डायरेक्टर नीरज पांडे की अपकमिंग वेब सीरीज “द फ्रीलांसर” का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है। यह फिल्म मालदीप के आईएसआईएस के कब्जे वाले सीरिया में फंसी लड़की के रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी है। इसमें अनुपम खेर भी नजर आएंगे। यह वेब सीरीज 1 सितंबर से डिजनी + हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। वहां पर दर्शक इसे आसानी से देख सकते हैं।
फिल्म में एक लड़की की संघर्ष की कहानी बताई गई है। इसे नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि फिल्म में मोहित रैना भी एक मेन रोल फ्रीलांसर के रोल में नजर आएंगे। वहीं अनुपम खेर एक एनालिस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। एक खास बात बता दें कि यह फिल्म शिरीष थोरात की किताब “अ टिकट 2 सीरिया” पर बेस्ड है।

फिल्म की कहानी में एक आलिया नाम की लड़की अपने पति के साथ मालदीप से सिंगापुर के ट्रिपल जाती है लेकिन isis सीरिया के कब्जे वाले मालदीप के हिस्से में फस जाती है। आलिया के ससुराल वाले उसे ढूंढने की कोई ज्यादा कोशिश नहीं करते लेकिन आलिया का भाई उसे ढूंढने की कोशिश के लिए निकल पड़ता है।
