पॉपुलर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपने दो नए फीचर्स रोल आउट किए हैं। इसमें वीडियो कॉलिंग के दौरान स्क्रीन शेयरिंग और लैंडस्केप मॉड फीचर दिया गया है। इस ऑप्शन में किसी वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स अपनी स्क्रीन को किसी दूसरे यूजर के साथ शेयर कर सकते हैं।

वहीं इसके दूसरे फीचर में लैंडस्केप मॉड में भी वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। इस नए फीचर को यूज करके यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान अपने कांटेक्ट लिस्ट में उपस्थित लोगों को फोटो, वीडियो आदि शेयर कर सकते हैं और स्क्रीन भी शेयर कर सकते हैं। पहले ऐसा नहीं हो सकता था। लेकिन अब मेटा ने इसमें बदलाव करते हुए दो फीचर ऐड करते हैं। दूसरा फीचर लैंडस्केप मॉड जिसमें वीडियो कॉलिंग के दौरान लैंडस्केप मोड चालू करके व्हाट्सएप ऐप; माइक्रोसॉफ्ट मीट, जूम और गूगल मीट जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप को भी टक्कर दे सकेगा।

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर व्हाट्सएप के इन दो फीचर्स को रोल आउट करने की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट के साथ-साथ एक स्क्रीनशॉट भी शेयर कर कर अपने यूजर्स को इसकी जानकारी दी। जिसमे वह वीडियो कॉल में नजर भी आ रहे हैं।

यह वीडियो शेयरिंग ऑप्शन ऐसे करेगा काम: जब यूजर्स वीडियो कॉलिंग कर रहे होंगे तब उनके पास एक ऑप्शन होगा कैमरा स्वीट्स नाम का जब यूजर्स किसके लिए परमिशन देगा तभी है एक्टिव होगा इसके एक्टिव होने के बाद यूजर्स अपने स्क्रीन शेयर कर सकते हैं और उन यूजर्स इसे कभी भी रोक भी सकते हैं। एक और खास बात जब यह ऑप्शन ऑन होगा तब वीडियो कॉलिंग “एंड टू एंड इंक्रिप्टेड” नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *