इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए व्हाट्सएप में अब एक नई सुविधा ला रहा है। जो की मल्टी अकाउंट सुविधा है। इस फीचर के सहायता से यूजर्स एक ही व्हाट्सएप में कई अकाउंट ओपन कर सकते हैं। मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यह सुविधा पहले से ही दे रखी है, और अब यह सुविधा व्हाट्सएप में भी उपलब्ध होगी। मेटा ने इसकी घोषणा हाल ही में की है।

जिस तरह यूजर्स एक ही फेसबुक इंस्टॉल करने के बाद उसमें अलग-अलग अकाउंट खोल सकते हैं जिसके नोटिफिकेशन भी अलग आते हैं और मैसेज भी। उसी तरह व्हाट्सएप में भी यह सुविधा होगी, के एक ही व्हाट्सएप पर आप अलग-अलग अकाउंट खोल सकेंगे, और जिनके नोटिफिकेशन और मैसेजिंग के नोटिफिकेशन भी अलग-अलग ही होंगे।

आए दिन मेटा अपने व्हाट्सएप में नए-नए बदलाव कर रहा है और नए फीचर्स यूजर्स को प्रोवाइड करा रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही मेटा ने एक घोषणा की जिसमें उन्होंने वीडियो कॉलिंग के साथ स्क्रीन शेयर करने वाला ऑप्शन रोल आउट किया था और उन्होंने मल्टी प्रोफाइलिंग और मल्टी अकाउंट सुविधा देकर लोगों को फिर चौका दिया है।

अभी तक यूजर्स एक व्हाट्सएप पर केवल एक ही अकाउंट चला पाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब वह एक के साथ कई अकाउंट चला सकते हैं इसके लिए प्रोफेशनल लोगों को फायदा होगा कि वह अपने ऑफिशियल अकाउंट के साथ-साथ अपना पर्सनल अकाउंट भी चला पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *