आईसीसी ने वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का पुराना शेड्यूल चेंज कर दिया है और तारीखों में बदलाव करते हुए नया शेड्यूल जारी किया है। नया शेड्यूल में 9 मैचों की तारीखों में बदलाव किए गए हैं। भारत-पाकिस्तान मैच की बात करें तो पहले की शेड्यूल में 15 अक्टूबर को होने वाला मैच अब 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के स्टेडियम में ही खेला जाएगा यानी भारत-पाक मुकाबला अब 14 अक्टूबर को होगा।

वहीं अब पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुकाबला 12 नवंबर की जगह अब 11 नवंबर को होगा। और यह कोलकाता में ही खेला जाएगा। और भारत और नीदरलैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला जो 11 नवंबर को होने वाला था वह आप 12 नवंबर को होगा।

नए शेड्यूल के मुताबिक पाकिस्तान के तीन मैचों की तारीख बदली गई है और भारत के दो मैचों की तारीखो मैं बदलाव किया गया है।

बता दें कि मैचों की तारीखों में बदलाव किया गया है लेकिन किसी भी मैच के वेन्यू में बदलाव नहीं किया गया है। अतः जो मैच जिस स्टेडियम में होने वाला था पहले वह भी अभी भी उसी स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान भारत सहित कई टीमों के माचो में भी बदलाव किए गए हैं जैसे बांग्लादेश ,अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *