भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे t20 सीरीज का चौथा मैच आज खेला जाएगा। आज का मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जाएगा। अब तक तीन मैच हो चुके हैं जिसमे से वेस्टइंडीज 2 मैच जीत चुकी है, और भारत केवल एक, इस सीरीज में कुल पांच मैच होने है। आज चौथा वनडे खेला जाएगा। जिसे जीतना भारत के लिए जरूरी है। अगर भारत को सीरीज जीतने है तो अब भारत को बचे दोनो मैच जीतने होंगे। अब एक भी मैच हारे तो भारत यह सीरीज अपने नाम नहीं कर सकता।
बता दें कि इस बार टीम में ज्यादातर आईपीएल के खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला है। चौथा मैच खेले जाने के बाद लास्ट मैच भी कल इसी मैदान में खेला जाएगा।भारत की ओर से मंजे हुए खिलाड़ीओ में से कुलदीप ,हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार होगें। इस बार भी तिलक शर्मा और सूर्या पर ही टीम की जिम्मेदारी ज्यादा होगी अब देखना यह है कि भारत आज के मैच में क्या कर पाएगा।
