पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर दोनों देशों पाकिस्तान और भारत में मशहूर हो चुकी है इन दोनों को पूरा देश जाने लगा है। और अब सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी पर फिल्म बनने जा रहे हैं। सीमा हैदर और सचिन की मुलाकात ऑनलाइन गेमिंग पब्जी में हुई थी। वहां से प्यार के परवान चढ़े दोनों ने मुलाकात करने का फैसला किया और नेपाल में मुलाकात की और वहां शादी कर फिर वह भारत आ गई।

सीमा हैदर पहले से ही शादीशुदा है और 4 बच्चों की मां है। सीमा के पहले पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। वह सचिन से मिलने पाकिस्तान से दुबई और दुबई के रास्ते नेपाल आई। नेपाल में सचिन के साथ शादी की और फिर वह भारत आ गई। भारत में कुछ समय रहने के बाद लोगों की शिकायत पर सरकार को यह बात पता चली तब सीमा हैदर को पूछताछ के लिए ले जाया गया क्योंकि यह मामला संदिग्ध है सीमा हैदर एक पाकिस्तानी महिला है जो बिना बताए इंडिया में रह रही थी।

पूछताछ और जेल जाने के बाद किसी तरह बाहर आई और अब वह अपने पति सचिन के साथ 4 बच्चों को लेकर रह रही है। यह बात पूरे देश भर में मशहूर हो गई है इसके चलते सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी भी पूरे भारत और पाकिस्तान में शुमार हो गई है।

इसी के चलते अब इन दोनों की लव स्टोरी पर एक फिल्म बनने वाली है बता दें कि इस घटना के बाद सीमा हैदर के पास फिल्मों के ऑफर भी आ रहे हैं और जॉब ऑफर्स भी आ रहे हैं अब देखना यह है कि सीमा हैदर किस फिल्म में नजर आती है और इनकी लव स्टोरी किस तरह पेश की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *