साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म “जेलर” का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो की 10 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। बताया जा रहा है की फिल्म काफी अच्छी कहानी को दर्शाती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही। पहले दिन वही रजनीकांत की एक्टिंग और टशन ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जैकी श्रॉफ इस फिल्म में एक विलन के रोल में नजर आए हैं जिन्होंने अपने किरदार के साथ जस्टिस किया है। वही तमन्ना भाटिया भी लीड रोल में थी। लेकिन उनका किरदार दमदार नहीं नजर आया।

बता दें की फिल्म तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज हुई थी। फिल्म को देखकर लौटे दर्शन फिल्म की बहुत ही तारीफ कर रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स ने फिल्म को पांच में से 4 स्टार दिए हैं और बताया है कि रजनीकांत एक बार फिर दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो चुके हैं। फिल्म की स्टोरी एक शानदार डायरेक्शन के साथ पेश की गई है और एक इंटरेस्टिंग स्टोरी है।

इसी के चलते रजनीकांत की फिल्म “जेलर” ब्लॉकबस्टड रही है और इसमें पहले दिन बंपर कमाई की है। बता दें कि साउथ में रजनीकांत की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है। लोग उनकी फिल्मों के लिए पागल हैं जिसके चलते कल यानी 10 अगस्त को फिल्म रिलीज के दिन कई दफ्तरों में छुट्टी भी रखी गई थी।

वही रजनीकांत की फैंस फिल्म देखने जेलर की शर्ट पहन कर गए। लोगों ने फिल्म के रिलीज से पहले रजनीकांत की पोस्टर पर दुधाभिषेक तक किया और आरती की। इसके चलते फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है जिससे मेकर्स भी काफी खुश है। अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए बताया जा सकता है की फिल्म अभी और भी अच्छी कमाई कर सकती है।
