बाहुबली के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म “सालार” से एक नई न्यूज़ सामने आई है बताया जा रहा है कि प्रभास की फिल्म सालार में केजीएफ के रॉकी भाई कैमियो करने वाले हैं।

बता दें कि इस फिल्म सालार का डायरेक्शन भी केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील ने ही किया है प्रभास की फिल्म सालार का प्रभास के फैंस और व्यूवर्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रॉकी भाई के फिल्म में कैमियो करने की खबर ने फिल्म को और भी लोकप्रिय बना दिया है कई फैंस तो यह तक बोलते नजर आए कि अब फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।

फिल्म सालार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म बताई जा रही है और इसी बीच यश के कैमियो की बात सामने आई है। जिससे फैंस अब अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं और फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म सालार 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।

यूजर्स के बीच इस बात पर वहस छिड़ी हुई है। कोई इसे सच बता रहा है कि यश फिल्म में कैमियो करने वाले हैं तो कोई कह रहा है की फिल्म के रिलीज होने के बाद ही सच्चाई पता चलेगी कि यश फिल्म मे केमियों कर रहे हैं या नहीं और अगर ऐसा होता है कि यश ने फिल्म में कैमियो किया होगा तो यह फिल्म सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *