बाहुबली स्टार प्रभास और कृति सेनन की बहुचर्चित फिल्म “आदिपुरुष” कुछ महीनों पहले थियेटर्स में रिलीज हुई थी। जिसने बुरी तरह फजीहत करवाई थी। इस फिल्म को हर तरफ से आलोचना से गुजरना पड़ा था। फिल्म के हर एक किरदार कि लोगों ने आलोचना की थी और डायलॉग्स पर तो f.i.r. तक हो गई थी।
अब मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है इसका पता ज्यादातर किसी को नहीं चल पाया और चुपके से फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई।
फिल्म आदि पुरुष 2023 की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म थी। जो कि हर तरफ से विवादों में गिरी रही। फिल्म एक बड़ी बजट फिल्म थी। जिसको लेकर बड़ी उम्मीदें जताई गई थी। लेकिन फिल्म थिएटर में रिलीज होते ही विवादों में गिर गई और इसने अपनी कमाई के सारे रास्ते बंद कर लिए एवं फिल्म पहले ही दिन पिट गई।
अब फिल्म को दो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है।
