“गदर 2” की बेहतरीन सक्सेस के बाद अब अमीषा पटेल एक नई फिल्म “मिस्ट्री ऑफ़ द टैटू” में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म “मिस्ट्री ऑफ़ द टैटू” का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अमीषा पटेल के साथ अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में नजर आएंगे।

2001 में आई फिल्म “गदर” से अमीषा पटेल और सनी देओल की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत ही पसंद किया था और फिल्म में अमीषा पटेल बहुत अच्छी भूमिका निभाई थी। सकीना और तारा सिंह की जोड़ी ने पहले भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और ताबड़तोड़ कमाई की थी। लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया था और 22 साल बाद आई अब फिल्म “गदर 2” में भी उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। लोगों ने उन्हें वही प्यार दोबारा दिया है फिल्म में अमीषा पटेल की सादगी नजर आई है।

उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आ रहा है फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है, 200 से 300 करोड़ के बीच अभी तक कलेक्शन हो चुका है। वही अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसी बीच खबर आई है कि अब गदर 2 के बाद अमीषा पटेल फिल्म “मिस्ट्री ऑफ द टैटू” में भी नजर आएंगी। हाल ही में उनकी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जिसमें अर्जुन रामपाल लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *