जूनियर एनटीआर और जानवी कपूर की आने वाली फिल्म “देवारा” में सैफ अली खान एक बार फिर नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सैफ भैरा का रोल निभाएंगे। हाल ही में सैफ अली खान ने अपना 53 व जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर फिल्म के मेकर्स ने सैफ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। सैफ अली खान अब की फिल्मों में निगेटिव किरदारों में ही नजर आ रहे हैं।
हाल ही में आई फिल्म “आदिपुरुष” में भी सैफ ने रावण यानी लंकेश का रोल निभाया था। जो एक नेगेटिव किरदार में था। इससे पहले भी वह कई फिल्मों जैसे ओंकारा आदि में निगेटिव रोल निभा चुके हैं और लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है।
एक दौर में सैफ अली खान रोमांटिक फिल्मों में नजर आते थे और मेलोडियस किरदारों में नजर आते थे। लेकिन अब एक दशक से ज्यादा हो गया है बह नेगेटिव रोल्स में नजर आने लगे हैं। सैफ ने अपने हर निगेटिव कैरेक्टर को बखूबी निभाया हैं जिसकी वजह से उन्हें अब नेगेटिव रोल मिलने लगे हैं और अब एक बार फिर दर्शक उन्हें फिल्म “देवारा” में भैरा के रूप में निगेटिव रोल में देखेंगे।
