आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म “ड्रीम गर्ल 2” इस महिने की 25तारीख को रिलीज होने जा रही है।हाल ही में फिल्म का गाना “दिल का टेलीफोन 2.0” रिलीज हुआ था। और अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना “नाच” रिलीज कर दिया है। जो रीलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
इस गाने में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे दोनो ही जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में दर्शकों को आयुष्मान और अनन्या पांडे की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।फिल्म कॉमेडी से भरपूर है फिल्म में बड़े बड़े कलाकारों ने काम किया है और वह लोगों को बहुत ज्यादा पसंद है।
