अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म “घूमर” 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म को 3 स्टार रेटिंग मिली है। वहीं दर्शकों ने इसे बहुत ही ज्यादा प्रेरणादायक बताया है। फिल्म बहुत ही इमोशनल और इमोशंस से भरी हुई है। फिल्म “घूमर” एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें इमोशंस कूट-कूट कर भरे हुए हैं अब दर्शकों के रिव्यू भी आना शुरू हो गए हैं। किसी को यह फिल्म बहुत ही पसंद आई ,तो किसी को थ्री स्टार लायक लगी।
लेकिन सभी ने अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की तारीफ की है कुछ दर्शकों ने तो यह तक लिख डाला के यह अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे अच्छी फिल्म है।

बता दें कि फिल्म में अभिषेक बच्चन में 11 के कोच की भूमिका निभाई है जो बहुत ही गंभीर और सादगी भरा कैरेक्टर है। लेकिन फिल्म अपनी उम्मीद से ज्यादा बेहतर नहीं कर पाई क्योंकि इससे पहले रिलीज हुई फिल्मों ने इसके कलेक्शन पर बुरा असर डाला है। पहले से सिनेमाघर में लगी ग़दर 2 ने घूमर को ज्यादा मार्केट नहीं दिया क्योंकि गदर 2 में दर्शकों को पहले से ही इंगेज करके रखा है और लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं 15 अगस्त के चलते लोगों के मन में देश भक्ति के चलते इस फिल्म ने ज्यादा मार्केट कैप्चर कर रखा है।
