अक्षय कुमार की फिल्म “ओएमजी 2” हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म “ग़दर 2” के साथ 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की गई थी। फिल्म में सेक्स एजुकेशन के बारे में जानकारी दी गई है इसके चलते सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगा दिए थे और ए सर्टिफिकेट थमा दिया था। जिससे कि कम उम्र के बच्चे इस फिल्म को नहीं देख सके थे और एडल्ट सर्टिफिकेट मिलने के कारण फिल्म के कलेक्शन पर भी बहुत असर हुआ था।

फिल्म कुछ अन्य कारणों से भी चर्चा में बनी रही थी और यह विवादों में घिर गई थी। फिल्म में हिंदू धर्म के बारे में भी बताया है जिससे कि कई लोगों ने इस पर विवाद भी किए थे। फिल्म को रिलीज होने से पहले ही कई तरह का संघर्ष करना पड़ा और मेकर्स डर रहे थे की, फिल्म कहीं फ्लॉप ना हो जाए। लेकिन फिल्म अच्छी चली और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। हालांकि दर्शकों को यह फिल्म बहुत ही ज्यादा पसंद आई है।

इसी के चलते और लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने यह फैसला लिया है की फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को बिना किसी कट लगाए रिलीज किया जाएगा और इसको 12 साल से कम उम्र के बच्चे भी आसानी से देख सकेंगे। फिल्म ने एक अच्छा संदेश दिया है जिसे बच्चों को देखना चाहिए और समझना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *