सनी देओल की फिल्म “ग़दर 2” , 22 साल पहले आई फिल्म “गदर” का सीक्वल है। जो कि दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद कि है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म 400 करोड़ से ऊपर कलेक्शन कर चुकी है और अभी भी सिनेमाघरो में दर्शक उसे पसंद कर रहे हैं। “ग़दर 2” की अपार सफलता को देखते हुए फिल्म “खलनायक” के निर्देशक सुभाष घई भी अब अपनी फिल्म का सीक्वल बनाने का सोच रहे हैं। फिल्म खलनायक 1993 में आई थी, फिल्म को पूरे 29 साल से ज्यादा हो चुके हैं।

सुभाष घई ने एक पोस्ट करते हुए बताया कि वह खलनायक 2 बनाने जा रहे हैं। जिस तरह लोग पुरानी फिल्मों के सीक्वल को पसंद कर रहे हैं और उन्हें प्यार दे रहे हैं। उसी की सफलताओं को देखते हुए अब सुभाष घई खलनायक 2 बनाने का ऐलान कर चुके हैं।

बता दे की फिल्म खलनायक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने अहम किरदार निभाए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर काफी पसंद किया था। उसी समय इन दोनों की रिलेशनशिप की चर्चाएं भी देशभर में चल रही थी। वही फिल्म ने में जैकी श्रॉफ ने भी एक अहम भूमिका निभाई थी। संजय दत्त को लोग आज भी पसंद करते हैं और माधुरी दीक्षित को भी पर्दे पर देखने के लिए लोग उतावले हैं।
अब देखना यह है कि मेकर्स इस स्टार कास्ट के साथ फिल्म बनाते हैं या इसके लिए नई कास्ट को लायेंगे। एक बार फिर अगर खलनायक बनाई जाती है तो लोग उसे पसंद जरूर करेंगे , ऐसा सोचते हुए सुभाष घई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर “खलनायक 2” के लिए अपडेट दी है।
