बॉलीवुड के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अब एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे और यह फिल्म आशिकी 3 में रोमांस करते हुए नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु ने यह घोषणा कर दी है कि वह फिल्म आशिकी 3 की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले हैं।
बता दें कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान पहले भी रिलेशन में होकर चर्चा में रह चुके हैं। फिलहाल कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग में बिजी हैं और वह इस फिल्म के लिए बड़ी ही मेहनत कर रहे हैं। फिल्म चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन एक नए हीरो में नजर आने वाले हैं और एक प्लेयर की भूमिका निभा रहे हैं।

वही सारा भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स मैं बिजी है। वहीं अब खबर आ रही है, कि दोनों ही शूटिंग कंप्लीट करने के बाद अनुराग बसु निर्देशित फिल्म “आशिकी 3” की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि अभी तक फिल्म की हीरोइन के नाम की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की माने तो अनुराग की योजना है कि वह कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को फिर से स्क्रीन पर दिखाएं। दोनों अपने संबंधों को लेकर पहले से सुर्खियों में रह चुके हैं।
