आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म “ड्रीम गर्ल 2” ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर लिया है और फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। इसी के चलते मेकर्स और एक्टर्स ने हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी थी। जिसमें बड़े-बड़े स्टार शामिल हुए।

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 जल्द ही अपने 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली है इसकी खुशी में मेकर्स ने मुंबई में फिल्म की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। जिसमें कई सेलिब्रिटी नजर आए।

बता दें कि यह फिल्म 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में बड़े-बड़े कलाकारों और कॉमेडियंस ने जलवा बिखेरा है और एक्टिंग का जलवा बिखेरा है और वह दर्शकों को खुश करने में भी कामयाब रहे हैं। फिल्म में अनु कपूर, परेश रावल ,राजपाल यादव जैसे बड़े-बड़े कलाकारों ने अभिनय किया है।

वही लीड रोल में आयुष्मान खुराना ने पूजा बनकर लोगों का दिल जीता है। फिल्म अगस्त में रिलीज की गई सबसे बड़ी बात यह है कि अगस्त महीने में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्में भी रिलीज हुई है ग़दर 2, ओमजी 2, भी इससे पहले रिलीज हुई थी। लेकिन फिर भी आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने अच्छा प्रदर्शन करके 100 करोड रुपए तक का आंकड़ा छू लिया है।

फिल्म की सक्सेस पार्टी में कई सिलेब स्टाइलिश रूप में दिखे अनिल कपूर कूल लुक में नजर आए। वही अनन्या पांडे रेड कलर की ब्यूटीफुल ड्रेस में नजर आई। वहीं भूमि पेडणेकर काले कलर की गाउन में पोज देते नजर आए। वही पार्टी में एकता कपूर ने भी जमकर पोज दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *