भारत और पाकिस्तान का सुपर 4 स्टेज का एशिया कप का मैच 10 सितंबर को श्रीलंका में खेला गया। लेकिन बारिश के चलते मैच को रोकना पड़ा और इस तारीख को मैच नहीं हो पाया। इसी के चलते रिजर्व डे 11 सितंबर जो पहले से ही घोषित कर दिया गया था यानी आज मैच खेले जाएंगे होगा। जहां पर मैच को रोका गया था आज मैच वहीं से शुरू किया जाएगा। आज यह मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दे कि जब खेल रुका तब टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बना लिए थे और इसी स्कोर से आगे आज भी टीम खेलेगी।

बता दें कि मैच रोके जाने से पहले टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे, विराट कोहली 8 रन और केएल राहुल 17 रनों पर नाबाद हैं। शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए थे, उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने सलमान अली आगा के हाथों कैच कराया। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा 56 रनों पर आउट हुए थे।

श्रीलंका में हो रहे सभी मेंचो पर यहां हो रही बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बहुत कम मैच एक ही पारी में खेल पा रहे हैं। बता दें कि भारत पाक 10 सितंबर का मैच बारिश की वजह से शाम 4:52 पर शुरू हुआ था। करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश से मैदान के कुछ हिस्से ज्यादा गीले हो गए थे।

ग्राउंड स्टाफ करीब 4 घंटे तक उन हिस्सों को सुखाने का प्रयास करता रहा। स्टाफ ने कभी डिस्पोजल का सहारा लिया तो कभी पंखे की हवा से उन स्पॉट को सुखाने का प्रयास किया गया। इस दौरान अंपायर ने भी कई बार मैदान का निरीक्षण किया। वे रात 8:30 बजे चौथी बार निरीक्षण कर रहे थे। तभी बारिश लौट आई और मैच रिजर्व डे पर करने का फैसला किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *