एशिया की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप खेला जा रहा है। भारत जिसमें सुपर 4 में पहुंच चुका है। वहीं अब एशिया कप के सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच 10 सितंबर में को खेला जाएगा। भारत के इससे पहले हुए मैचों में बारिश की वजह से मैच में अड़चने आई और सही से मैच नहीं हो सका। जिसके चलते रिजर्व डे घोषित कर दिया गया है कि अगर कोलंबो में होने वाला मैच पूरा नहीं हो पता है तो 11 सितंबर को रिजर्व दे रखा गया है।

सुपर 4 स्टेज का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होना है जो कि श्रीलंका में कोलंबो में खेला जाएगा क्योंकि श्रीलंका में मानसून का दौर जारी है और हर तरफ बारिश का कहर बरपा है। जिससे कि कई जगह बाड़े तक आ गई है इसके बीच मैच हो रहा है जिससे कि मैचों में कई अड़चनें आ गई है और मैच रद्द हो गए हैं।इसके चलते 10 सितंबर को होने वाले मैच के लिए भी मौसम विभाग ने 90% बारिश के आसार बताए हैं और तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई है।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर स्टेज मैच के लिए 11 सितंबर को रिजर्व डे रखा गया है। अगर 10 सितंबर को मैच रुका तो जहां से मैच रुका है वहीं से 11 सितंबर को मैच खेला जाएगा। दरअसल इससे पहले 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। जिससे कि दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिला था और किसी भी टीम की हार या जीत का पता नहीं चला था। इसीलिए अब इनके बीच रिजर्व डे पहले ही घोषित कर दिया गया है।

बता दें कि किसी और सुपर 4 मैच के लिए रिजर्व डे नहीं है सिर्फ भारत पाकिस्तान के लिए ही यह रखा गया है। इसके अलावा किसी और मैच में बारिश होती है तो उसे रद्द कर दिया जाएगा। भारत पाकिस्तान मैच के अलावा सिर्फ एशिया कप 2023 “फाइनल” के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *