रिजर्व डे के दिन हुए भारत और पाक मैच में भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत हासिल कर सुपर 4 में अपनी जगह बना ली थी। दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम टॉप 2 में थी। भारत और श्रीलंका के मुकाबले में लगातार 13 वनडे जीतने के बाद 41 रन से भारत ने श्रीलंका को हरा दिया और भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम ने चौथे सुपर 4 मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को 41 रनों से हराया।

श्रीलंका को लगातार 13 वनडे में जीत हासिल हुई थी उसके बाद भारत ने मात दी। बता दें कि श्रीलंकाई टीम सबसे ज्यादा लगातार वनडे मैच जीत के मामले में दूसरे नंबर पर रही है वही 21 मैचों में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 रन पर ऑल आउट हो गई। उसके बाद मैदान में उतरी श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन ही बना पाई और ऑल आउट हो गए। श्रीलंका से 20 साल के प्लेयर वेल्लालागे ने 5 विकेट लिए, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। वहीं भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए और टीम को जीत दिलाई।

श्रीलंका से मैच जीतने के बाद भारत अब पहले नंबर पर आ गया है भारत के चार पॉइंट्स हो चुके हैं उसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम है और तीसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम दो नंबर पर है वहीं बांग्लादेश की टीम सबसे पीछे फोर्थ नंबर पर है। सुपर 4 स्टेज में भारत टॉप नंबर पर है।

अब 14 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह होगा दोनों ही टीमों के दो-दो पॉइंट्स हैं जिनमें से जो टीम जीतेगी वह 4 पॉइंट्स के साथ फाइनल में पहुंचेगी, और दूसरे नंबर की टीम होगी। वही इस टीम का मुकाबला फाइनल में भारत के साथ होगा। बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश भारत के खिलाफ आखिरी मैच जीतने पर भी दो ही पॉइंट्स कर पाएगा, इसलिए वह बाहर हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *