एशिया कप फाइनल आज श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रहा है। फाइनल मुकाबले भारत और श्रीलंका के बीच आज भारतीय टाइम के अनुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। जिसके लिए दोपहर 2:30 पर टॉस किया जाएगा। भारत के पास आज पूरे 5 साल बाद यह खिताब जीतने का मौका है। जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। दोनों टीम एशिया कप के वनडे फॉर्मेट के फाइनल में आठवीं बार आमने-सामने होगी इससे पहले खेले गए सात फाइनल में से चार भारत ने जीते हैं जबकि तीन में श्रीलंका को सफलता मिली है।

इससे पहले भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ मैच में भारत ने हार का सामना किया और बांग्लादेश ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को हरा दिया। लेकिन इसका भारत के स्कोर और फाइनल मैच पर कोई भी असर नहीं पड़ा है क्योंकि भारतीय टीम पहले से ही फाइनल में पहुंच चुकी थी और बांग्लादेश की टीम एशिया कप से बाहर हो चुकी थी। शेड्यूलिंग के चलते यह मैच होना जरूरी था इसीलिए भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया।

वही आज भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। ओवरऑल भारत और श्रीलंका के बीच 166 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिनमें से भारत 97 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की है। 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है। अगर भारतीय प्लेयर्स की बात करें तो एशिया कप 2023 में भारत के लिए ओपनर शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं वहीं कुलदीप यादव टॉप विकेट टेकर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *