शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म “जवान” 7 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज की गई थी। फिल्म को लगभग दो हफ्ते पूरे होने जा रहे हैं और फिल्म ने शुरुआत से ही दूसरी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिए थे। शाहरुख खान की फिल्म जवान में दर्शकों के दिलों में अपना एक अलग छाप छोड़ी है और दर्शकों को यह फिल्म बेहद ही पसंद आ रही है। जवान फिल्म ने सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 को भी पीछे छोड़ने का फैसला कर लिया है और फिल्म पूरी तरह ग़दर 2 को टक्कर दे रही है।

लोग शाहरुख खान की फिल्म के लिए इतने ज्यादा दीवाने हो गए हैं, के दर्शक एक नहीं दो बार भी फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरो में पहुंच रहे हैं। फिल्म के सारे शोस हाउसफुल जा रहे हैं और फिल्म 1000 करोड़ तक का आंकड़ा टच करने ही वाली है। फिल्म जवान के प्रोडक्शन ने यह जानकारी दी है के फिल्म वर्ल्ड वाइड 883 करोड़ का आंकड़ा टच कर चुकी है और वह जल्दी 1000 करोड़ के आंकड़े को टच कर सकती है।

अगर रिकॉर्ड तोड़ने की बात करें तो फिल्म शाहरुख खान की फिल्म जवान ने अपनी ही फिल्म पठान के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं वही यह फिल्म सनी देओल की फिल्म “ग़दर 2” के रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है और रिकॉर्ड तोड़ने का आंकड़ा अभी भी जारी ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *