बॉलीवुड निर्देशक उमेश शुक्ला जल्द ही एक पारिवारिक और कॉमेडी से भरपूर फिल्म लाने वाले हैं। फिल्म “आंख मिचोली” में कई कॉमेडियन कलाकार भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में परेश रावल, मृणाल ठाकुर, अभिमन्यु, सरमन जोशी ,दिव्या दत्ता जैसे कलाकार हंसाने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया और फिल्म के बारे में जानकारी दी है अब कॉमेडी को पसंद करने वाले दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि फिल्म का हाल ही में रिलीज हुआ पोस्टर बड़ा ही मजेदार नजर आ रहा है यह फिल्म एक भारतीय शादी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। दो बेमिसाल और बेमेल परिवारों के पागलपन और उनकी चालों को दिखाती हुई यह फिल्म दर्शकों को बहुत हंसाने वाली है। यह फिल्म दर्शकों को हंसी, ड्रामा और इमोशन की एक अलग ही यात्रा पर ले जाएगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताया कि हमने इस फिल्म को अपना दिल और आत्मा दे दी है और यह तथ्य की हम इसे सिनेमाघर में आते हुए देख रहे हैं। यह किसी भी फिल्म निर्माता के लिए बहुत ही खुशी और आशीर्वाद की बात है इसके आगे उन्होंने बताया कि यह एक मजेदार फिल्म है जिसका आनंद परिवार के साथ लिया जा सकता है हमें उम्मीद है कि इसे बहुत प्यार मिलेगा। मैं हर किसी को मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं।

यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों के लिए सिनेमाघरो में 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज की जाएगी। फिल्म में मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगे।
