डायरेक्टर संदीप रेड्डी बंगा की अगली फिल्म “एनिमल” इन दिनों चर्चा में चल रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म से रणबीर कपूर का नया पोस्टर रिलीज किया गया था। जो लोगों ने काफी पसंद किया था और लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक नया अपडेट दिया है फिल्म से मेकर्स ने अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के बारे में अपडेट किया है।

अनिल कपूर ने भी पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि “एनिमल का बाप बलवीर सिंह” सोशल मीडिया पर अनिल के इस लुक को काफी पसंद भी किया जा रहा है। जल्द ही फिल्म का टीजर 28 सितंबर को रिलीज होने वाला है जिससे फिल्म की स्टोरी का काफी हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया के अलावा बॉबी देओल रश्मिका मंडाना भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह आठ गानों से सजी एक म्यूजिकल फिल्म होने वाली है, जो की सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज की जाएगी।

काफी समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें कलाकार रणबीर कपूर और रश्मिका मंडाना साथ पहाड़ियों में शूटिंग करते नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह खुलासा हुआ था कि रणबीर और रश्मिका मंडाना एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम एनिमल है। अब इस मूवी से रश्मिका मंडाना का फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया गया है इस लुक में रश्मिका बहुत ही खूबसूरत इंडियन लुक में नजर आ रही है।

शनिवार को रश्मिका मंदाना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एनिमल से अपने लुक की झलक दिखाई है। रश्मिका ने इस ट्वीट में लिखा की मिलिए गीतांजलि से इस तरह से साउथ एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी भी दे दी की एनिमल में उनके किरदार का नाम गीतांजलि होगा। फर्स्ट लुक पोस्टर में गीतांजलि यानी रश्मिका मंदाना बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है वह इस पोस्टर में रेड और व्हाइट कांबिनेशन की इंडियन साड़ी पहने हुए नजर आई है और बहुत ही सादगी से हर किसी का दिल जीत रही है। सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना के एनिमल मूवी के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
