सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पलोंमा ने अपनी डेब्यू फिल्म “दोनों” के साथ बिग स्क्रीन पर दस्तक देने जा रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने राजवीर की अपकमिंग फिल्म दोनों से नया पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म की जानकारी दी थी। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म से नए जमाने के रोमांस का एक और दिलचस्प सॉन्ग पेश किया है। “रंगला” नाम का यह सॉन्ग फिल्म की जान माना जा रहा है। यह प्रतिभा सिंह बघेल और शंकर महादेवन द्वारा गया गया है।

इसका संगीत और गीत शंकर एहसान लॉय और इरशाद कामिल ने दिया है। इससे पहले सामने आए फिल्म के दो गाने जिसमें टाइटल ट्रैक और अग लगदी शामिल है अब दोनों का यह लेटेस्ट सॉन्ग इस साल का लव सॉन्ग बनने के लिए तैयार है। राजवीर कहते हैं कि यह ऐसा सॉन्ग है जिसमें आप को जाते हैं यह वास्तव में दोनों की आत्मा है रंगला आखिरी सॉन्ग था, जिसे हमने शूट किया था और यह फिल्म और फिल्म में हमारी यात्रा का बेहद सुंदर अंजाम था।

वही पमोला कहती है रंगला फिल्म की जान है इसकी खूबसूरती यह है कि जब भी आप इसे सुनते हैं तो यह एक नया सॉन्ग बन जाता है। इस तरह फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस ने फिल्म के सॉन्ग के बारे में तारीफों के पुल बांधे और बता दें कि जैसे ही सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इस मिलियन मे व्यू भी मिलने लगे हैं और लोग इस सॉन्ग को काफी पसंद भी कर रहे हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर में सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *