20 अक्टूबर को कृति सेनन और उनकी बहन नूपुर सेनन दोनों की ही फिल्में रिलीज होने जा रही है। कृति सेनन की फिल्म “गणपत” 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। वहीं उनकी छोटी बहन नूपुर सेनन की भी डेब्यू फिल्म “टाइगर नागेश्वर राव” भी 20 अक्टूबर को सिनेमाघरो में दर्शकों के लिए पेश होगी।

दोनों ही बहनों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी कृति ने अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “सेनन सिस्टरस” वही नूपुर सेनन ने अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है। “20 अक्टूबर को सेनन वर्सेस सेनन होने वाला है इससे ज्यादा खुशी की बात मेरे लिए क्या होगी”। कृति सेनन की फिल्म गणपत में उनके साथ लीड रोल में टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं इसमें अमिताभ बच्चन और अली अवराम भी होंगे। विकास बहल ने इस फिल्म को डायरेक्शन दिया है वहीं नूपुर की फिल्म “टाइगर नागेश्वर राव” एक बड़े बजट की साउथ फिल्म है।इस फिल्म में नूपुर के साथ साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

नूपुर की फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म होगी। जिसे चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की कहानी सच्ची कहानियों पर बेस्ड है। बता दें कि 2020 में नूपुर पहली बार अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक एल्बम “फिलहाल” में देखी गई थी। इस गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी थी। इसकी सफलता देख मेकर्स ने 2021 में “फिलहाल 2” गाना भी रिलीज किया था।
