परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में होने जा रही है। हाल ही में दोनों की शादी के इनविटेशन कार्ड सामने आया है। शादी का पूरा फंक्शन उदयपुर के लीला पैलेस में रखा गया है। परिणीति और राघव की शादी का कार्ड भी बेहद सिंपल और खूबसूरत नजर आ रहा है।

23 सितंबर से शादी की रस्में शुरू होने जा रही है। वहीं 24 सितंबर को इंडियन रीति रिवाज से शादी होगी। यह रस्मे 23 सितंबर सुबह 10:00 बजे से चूड़ा सेरेमनी से शुरू होगी। इस शाम संगीत सेरिमनी भी होगी। जिसकी थीम 90s बेस्ड संगीत सेरेमनी रखी गई है।

24 सितंबर को राघव चड्ढा लीला पैलेस में बारात लेकर पहुंचेंगे। वहीं दोपहर 3:30 बजे जयमाला होगी। इसके आधे घंटे बाद शाम 4:00 बजे राघव और परिणीति अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। यह दोनों शादी भारतीय रीति रिवाज से कर रहे हैं। रसमें पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे विदाई होगी। इसके बाद 8:30 पर रिसेप्शन शुरू होने लगेगा। उसके बाद मेहमानों के लिए गाला डिनर की व्यवस्था भी की जाएगी।

बता दें कि राघव और परिणीति ने 13 में को सगाई की थी। सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम आदि नेता सगाई में पहुंचे। वही बॉलीवुड इंडस्ट्री से प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन की सगाई में पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *