साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा हाल ही में फिल्म “जवान” में लीड रोल में नजर आई थी। इसके बाद वह लगातार चर्चा में बनी हुई है। जिससे उन्हें एक अलग ही फेम मिला है। अब खबरें आ रही है कि नयनतारा को प्रभास की फिल्म कन्नाप्पा के लिए अप्रोच किया गया है।

वैसे तो नयनतारा इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियां बटोर ही रही हैं लेकिन नयनतारा अब 16 साल बाद प्रभास के साथ फिर से स्क्रीन पर वापसी कर सकती हैं। बीते दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक विष्णु की फिल्म कन्नाप्पा में प्रभास अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं विष्णु ने भी प्रभास के साथ काम करने वाली खबर की पुष्टि की है। अब कहा जा रहा है की फिल्म में प्रभास के साथ मुख्य भूमिका में नयनतारा भी दिखाई दे सकती हैं हालांकि अभी नयनतारा ने इस बात पर कोई प्रति क्रिया नहीं दी है।

प्रभास के साथ पहले इस फिल्म में नूपुर सेनोन नजर आने वाली थी, लेकिन अब विष्णु ने घोषणा की है कि शेड्यूल संबंधी दिक्कतों के कारण नूपुर ने फिल्म से किनारा कर लिया है और विष्णु ने कहा था कि अब उनकी टीम नई एक्ट्रेस की तलाश में जुटी हुई है।

फिल्म में प्रभास भगवान शिव के रूप में दिखेंगे वहीं अगर नयनतारा फाइनल होती है तो वह देवी पार्वती के किरदार में नजर आएंगी। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास “कलकी 2898 AD” में भी नजर आने वाले हैं इस फिल्म में प्रभास भगवान विष्णु के दसवे अवतार कलकी से प्रेरित किरदार निभाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *