बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ वैसे तो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “टाइगर 3” को लेकर काफी चर्चा में चल रही है और वह फिल्मी दुनिया में तो धमाल मचा ही रही है। अब इंटरनेशनल मंच पर भी उनका जलवा देखने को मिलेगा। वैसे तो हिंदी सिनेमा की टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट ,कैटरीना कैफ ने इंटरनेशनल मंच पर काफी सफलताएं प्राप्त की है। वहीं अब खबरें आ रही है कि कैटरीना कैफ जापानी कंपनी यूनिक्लो की ब्रांड एंबेसडर बन गई है कैटरीना पहली भारतीय अभिनेत्री है जो इस ब्रांड की एंबेसडर बनी है।
बता दें कि जापानी कंपनी यूनिक्लो एक फेमस क्लॉथिंग ब्रांड है। जिसको अब कैटरीना कैफ का चेहरा मिला है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए यूनिक्लो के ब्रांड एंबेसडर बनने पर खुशी जाहिर की है एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि यूनिक्लो को ज्वाइन करने को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं, यह मेरे सबसे पसंदीदा क्लॉथिंग ब्रांड में से एक है मुझे इसका स्टाइल सादगी और इलैगंस पसंद है।

कैटरीना कैफ ने इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बनने पर अपनी काफी खुशी जाहिर की है कैटरीना कहती है कि उन्हें जापानी कल्चर बहुत पसंद है और अब जापानी कंपनी के साथ जोड़ने पर मैं बहुत खुश हूं।
बता दें कि इससे पहले कैटरीना यूएई की कंपनी की भी ब्रांड एंबेसडर बन चुकी है कैटरीना कैफ को किसी इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। कैटरीना यूएई की एयरलाइन कंपनी एतिहाद एयरवेज की ब्रांड एंबेसडर भी है कैटरीना खुद ब्यूटी ब्रांड “के ब्यूटी” की मालकिन भी है।
